फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली बने मुख्य अतिथि

भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर टोहाना में उपमंडल स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अम्बेडकर चौक से हुई, जहां सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बबली ने सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। पूर्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में देवेंद्र बबली ने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल के आदर्शों और एकता के संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, अखंडता और एकजुटता तभी संभव है जब हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें