नगर परिषद कार्यालय में 2025 -26 वित्तवर्ष का बजट पास करने को लेकर पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन नरेश बंसल ने की। इस दौरान पार्षदों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी, डोर टू डोर टेंडर मामले की जांच, लाइट रिपेयरिंग कार्य में ढिलाई, ठेकेदारों का अफसर पर हैवी होने का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने हंगामा कर दिया इसके बाद बजट मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। पार्षद राम कुमार सैनी, जॉनी मेहता, अशोक गर्ग संजय सपड़ा व स्वीटी भाटिया ने कहा कि नेशनल हाईवे का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसको पहले से निर्मित सड़क के ऊपर सड़क बनाई जा रही है और आसपास की सड़क नीची पड़ चुकी है। बरसात के समय में पानी जलभराव की समस्या आ सकती है, इसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष को आवाज उठानी चाहिए थी जो नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का कार्य धीमी गति से चल रहा है, ठेकेदारो द्वारा सड़के नियमों की अवहेलना करने बनाई जा रही है इसी के चलते जनता परेशान होकर उनके पास आती है लेकिन पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं होती। जब तक पार्षदों की सुनवाई नहीं होगी वे बैठक नहीं होने देंगे, इसलिए मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने कहा कि पार्षदों के हंगामे को देखते हुए बजट मीटिंग को रद्द कर दिया गया है जल्द आगामी मीटिंग बुलाई जाएगी।