फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा : रेणु भाटिया

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने समाज में गिरते नैतिक मूल्यों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और असम्मानजनक व्यवहार न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सभ्य समाज के लिए भी गंभीर खतरे का संकेत हैं। वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। लिव-इन रिलेशनशिप के बढ़ते मामलों पर कानून में पुनर्विचार की जरूरत रेणु भाटिया ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महिला आयोग के पास आने वाली शिकायतों में लगभग 60 प्रतिशत मामले लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों के स्पष्ट समाधान और दिशा-निर्देश तय किए जा सकें। हांसी और फतेहाबाद में 24 मामलों की सुनवाई, दो मामले बेहद गंभीर आयोग की चेयरपर्सन ने बताया कि आयोग द्वारा पिछले दिन हांसी और फतेहाबाद के कुल 24 मामलों की सुनवाई की गई है। इनमें से दो मामले फतेहाबाद के अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक मामले में परिवार के भीतर बहू और ससुर के संबंधों की शिकायत सामने आई है, जिस पर आयोग गंभीरता से सुनवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल पारिवारिक ताने-बाने को तोड़ती हैं, बल्कि समाज के नैतिक ढांचे को भी कमजोर करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें