फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में बढ़े हुए कलेक्टर रेट वेबसाइट पर अपलोड नहीं होने से दूसरे दिन भी नहीं हो सकी रजिस्ट्रियां

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Dec 2024 12:55 PM IST

राजस्व विभाग की ओर से 1 दिसंबर से कलेक्टर रेट बढ़ाने के बाद से अभी तक रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई है। बढ़े हुए कलेक्टर रेट का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका है। इस कारण मंगलवार को भी रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई है। इससे पहले सोमवार को इंटरनेट नहीं चल पाने के कारण भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। हालांकि, तहसील कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि दोपहर 2 बजे तक नए कलेक्टर रेट का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कोने की उम्मीद है। उसके बाद रजिस्ट्री हो सकेगी। जानकारी के अनुसार दोपहर 2:00 बजे के बाद डाटा अपलोड होने के बाद ही रजिस्टरी शुरू हो पाएगी। फतेहाबाद के ई दिशा केंद्र में तैनात ऑपरेटर देवीलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह से अब तक 20 टोकन कट चुके हैं। जिन लोगों के टोकन कट चुके हैं, उनकी रजिस्ट्री दोपहर के बाद शुरू होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें