फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पंजाब के किसान ने बीज भंडार संचालक पर गलत बीज देने का लगाया आरोप

पंजाब के जिला जीरा निवासी किसान गुरविंदर सिंह को रतिया के एक बीज भंडार पर गलत किस्म का बीज देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पंजाब में रतिया क्षेत्र के किसान संगठनों ने मंडी रोड दुकान के आगे धरना लगाकर मंडी रोड को जाने वाला एक रास्ता बंद कर दिया व दुकान पर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। किसान का दावा है कि इस धोखाधड़ी के कारण उन्हें करीब 7 से 8 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसान गुरविंदर सिंह ने बताया की उसने अपनी 34 एकड़ भूमि के लिए पवन बीज भंडार, रतिया से बाकायदा बिल कटवाकर 'पूसा 44' धान का बीज खरीदा था। हालांकि, जब फसल पककर तैयार हुई, तो पता चला कि वह बीज पूसा 44 न होकर 'पीआर 110' किस्म का था व गलत किस्म होने के कारण उसकी फसल खराब हो गई मुझे लाखों का नुकसान हुआ है किसानों ने आरोप लगाया कि इसके बाद बीज दुकानदार ने उन्हें भरपाई का आश्वासन दिया था लेकिन अब उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही बल्कि आज भी हम जब बात करने आए तो दुकानदार दुकान का शटर नीचे करके दुकान छोड़कर कहीं चला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें