फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, किसानों ने दिया आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के नेतृत्व में किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, आढ़तियों, सेलर संचालकों तथा शहरवासियों ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जाखल की ओर धरना-प्रदर्शन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए इस धरने में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि रेलवे द्वारा जाखल रेलवे ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से को ऊंचा करने का कार्य इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस रेलमार्ग पर डबल ट्रैक के माध्यम से ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। लोगों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार आम जनता के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले संबंधित एजेंसी की ओर से 3 से 6 महीने के भीतर काम पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन अब कई महीने बीत जाने के बावजूद कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान में ओवरब्रिज पर केवल दो मजदूर ही काम करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस गति से निर्माण कार्य पूरा होने में दो वर्ष तक का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बंद होने के कारण किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजाना लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय के साथ-साथ ईंधन और परिवहन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि आने वाला धान सीजन स्थिति को और गंभीर बना देगा, क्योंकि फसल को मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतें आएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें