फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नहर में नहाने वालों पर पुलिस सख्त, डीएसपी ने दी चेतावनी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 06:05 PM IST

टोहाना में नहर में नहाने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कसेगा। डीएसपी जय भगवान ने पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा कि नहर में नहाते पकड़े जाने पर बच्चों और युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी जय भगवान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, "आपके माध्यम से मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने बच्चों पर नज़र रखें। अगर कोई भी बच्चा या युवक हमें नहर में नहाता मिला तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अपने बच्चों को बचाएं और नहर पर जाने से रोकें।" उन्होंने बताया कि पुलिस की राइडर्स टीमें लगातार नहरों के किनारे गश्त कर रही हैं। राइडर्स को देखकर बच्चे डर के मारे भागते-कूदते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए ही यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी ने कहा, "टोहाना चारों तरफ से नहरों से घिरा है। गर्मी से परेशान होकर लोग नहरों पर पहुंच जाते हैं। मेरा निवेदन है कि पानी हर घर तक पहुंच रहा है, घर पर ही नहाएं। नहर में नहाना जानलेवा हो सकता है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें