फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में पूर्व सांसद ने किया दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

फतेहाबाद रोड पर गुरु नानक एकेडमी के प्रांगण में गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा किया गया उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद कहा कि रतिया क्षेत्र में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है और इस मुद्दे को उन्होंने सांसद रहते हुए संसद में भी प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है व समाज, पुलिस और प्रशासन यदि मिलकर कार्य करें तो नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के पहले दिन गतका और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गतका एसोसिएशन ऑफ फतेहाबाद तथा फतेहाबाद तीरंदाजी संघ की ओर से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो की जिला स्तरीय स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। अकैडमी संचालक स्वर्ण सिंह ने कहा संस्था का उद्देश्य केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को पुलिस और फौज भर्ती के लिए भी विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अनुभवी और प्रशिक्षित कोच नियुक्त किए गए हैं, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगे। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अकैडमी परिसर में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें