टोहाना के विभिन्न जगहों पर कावड़ लेकर आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं पुलिस प्रशाशन भी पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रहा है। कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गाड़ी उनके साथ जा रही है ताकि रस्ते में कोई दिक्कत न आए। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुख्य स्थल बलियाला रेस्ट हाउस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वही शहर के रतिया रोड, जमालपुर रोड , किला मोहल्ला, चंडीगढ़ रोड पर कावड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था के तहत शिविर लगाए गए है।