जिलेभर में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस के पैदल गश्त दल लगातार मुस्तैद नजर आए। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों, युवाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। इस अभियान में पुलिस ने नशे, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक अव्यवस्थाओं के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। लोगों को नशे से दूर रहने व अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों, बीट कर्मचारियों और राइडर यूनिट की सक्रिय भागीदारी रही। हर क्षेत्र में गश्त से यह सुनिश्चित किया गया कि अपराधियों के लिए कहीं भी सुरक्षित स्थान न बचे।