फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना में फर्जी फेसबुक आईडी से महिला पार्षदों और चेयरमैन के खिलाफ टिप्पणी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

टोहाना में नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल और महिला पार्षदों के खिलाफ फेसबुक पर टोहाना खास नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित मोर के तौर पर हुई है। बता दें कि नगर परिषद चेयरमैन व पार्षदों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई पर रोष जताते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि बुधवार तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो शहर की सामाजिक संस्थाओं को लेकर शहर थाना में धरना दिया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि महिला पार्षदों व नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर गलत टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर गलत पोस्ट की गई थी। डीएसपी के अनुसार आरोपी अंकित ने बताया है कि नगर परिषद चेयरमैन चुनाव के दौरान की रंजिश रखते हुए चेयरमैन नरेश बंसल के खिलाफ यह पोस्ट की गई थी। आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लिया जाएगा, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें