गणतंत्र दिवस को देखते हुए गुप्तचर विभाग, सदर पुलिस टीम द्वारा गांव जमालपुर शेखा स्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला व बस स्टैंड परिसर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं मिली जबकि जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शादीराम ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन के निर्देश अनुसार गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए विभाग द्वारा यह अभियान चलाया गया था जिसके तहत ग्रामीण इलाके में बना रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला और होटल में जनता से चेकिंग की गई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलती है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने बताया कि होटल संचालक को होटल में आकर रुकने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखना होगा।