फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में मंगलवार को फार्मेसी ऑफिसर एक घंटे की पैन डाउन हड़ताल पर रहे। फार्मेसी ऑफिसर ने मांगों को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन किया। फार्मेसी ऑफिसर के हड़ताल पर जाने से डिस्पेंसरी में काउंटर बंद कर दिया गया और बाहर मरीज खुलने का इंतजार करते रहे। सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक मरीज बाहर गर्मी में परेशान होते रहे। सुबह 10 बजे काउंटर खुले और मरीजों को दवाई बांटनी शुरू की गई।