शहर के वार्ड नंबर 12 के जगजीवनपुरा मोहल्ले में पिछले तीन माह से गली का निर्माण होने के चलते आज पार्षद व गाली वासी गली के निर्माण को शुरू करवाने के लिए आज नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों से मिलने पहुंचे। हालांकि इस दौरान कोई भी संबंधित अधिकारी वहां पर मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने डीएमसी को फोन कर समय मांगा और उनकी समस्या को सुनते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसका समाधान करवाया जाएगा, वार्ड के पार्षद मोहन लाल नारंग का कहना था कि ठेकेदार ने पिछले 3 महीने से गली को उखाड़ कर छोड़ रखा है जिस कारण सभी गली वासियों को दिक्कत आ रही है। यह गली जो ठेकेदार के द्वारा बनाई गई है वह बिगड़ रोड से जगजीवन पुरा चौक तक जाती है। इस गली का निर्माण रोकने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।