फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में झाड़ियों में लगी आग, दो घण्टे बाद आग पर पाया गया काबू, वन संपदा को पहुंचा नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 04:38 PM IST

फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में वीरवार दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से खाली जगह पर झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंचीं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से अनाज मंडी में करीब 10 एकड़ में फैली झाड़ियां जल गईं और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान मंडी के मजदूरों ने बताया कि आग बुधवार रात को लगी थी, जिसको दमकल कर्मियों ने बुझा दिया था लेकिन चिंगारी जलती रहने से गुरुवार दोपहर फिर आग लग गई। जिससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें