फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पल्लेदारों का प्रदर्शन, मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सेंट्रल वेयर हाउस में कार्यरत पल्लेदारों ने मजदूरी दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। एफसीआई वर्कर पल्लेदार यूनियन टोहाना के बैनर तले करीब 200 मजदूर हाथों में लाल झंडे और बैनर लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यूनियन प्रधान बीरा राम ने बताया कि उनकी यूनियन में करीब 200 पल्लेदार हैं, जो लंबे समय से एफसीआई गोदामों के साथ-साथ सेंटर वेयर हाउस में अनाज की स्टैकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य कर रहे हैं। हाल ही में सेंटर वेयर हाउस के लेबर कार्य का टेंडर एच.एस. लेबर कंपनी को अलॉट किया गया है। प्रधान का आरोप है कि कंपनी उन्हें आज भी महज 4 रुपये प्रति बैग के हिसाब से मजदूरी दे रही है। जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। मजदूर 20-25 फुट ऊंचे स्टैक लगाते हैं, जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार से 2026-27 के लिए मजदूरी में कम से कम 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन ठेकेदार ने बातचीत करने से भी इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर मजदूरों ने 31 अगस्त से सेंटर वेयर हाउस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है और काम पूरी तरह बंद कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मजदूरों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नई मजदूरी दरें तय कराए और ठेकेदार को बातचीत के लिए बाध्य करे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और ठेका कंपनी की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें