तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत संगठन यात्रा के अंतर्गत टोहाना पहुंचे। इस दौरान तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, स्थानीय सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत मंच के पदाधिकारियों एवं ज्ञानशाला के बच्चों से संवाद किया इस दौरान हिम्मत मांडोत अपनी टीम नॉर्थ जॉन अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष नन्द लाल जैन, भारत बेगवानी चेयरमैन स्पिरिचुअलिटी प्रोजेक्ट, अनिल रांका ज्वाइंट सेक्रेटरी नॉर्थ जॉन, रतन लोधा ज्वाइंट सेक्रेटरी व डॉक्टर अंशुल जैन ज्वाइंट सेक्रेटरी नॉर्थ जॉन भी साथ रहे। इस दौरान तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजय जैन व तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष संजय जैन ने अतिथियों का स्वागत जैन पटका पहना कर किया। संगठन यात्रा के अध्यक्ष हिम्मत मांडोत ने तेरापंथ प्रफेशनल फोरम के कार्यों को विस्तार से समझाया व बताया कि हमारी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टीम में लगभग 11,000 से अधिक सदस्य है जिनमें भारत व विदेशों के प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत, गवर्मेंट ऑफिसर्स, इंडियन आर्मी, इंडियन पुलिस सर्विसेज़, डॉक्टर्स, चार्टड अकाउंटेंट, वकील ,शासन प्रशासन, शिक्षा के काफी क्षेत्रों से व व्यवसाय से जुड़े लोगों का समूह जुड़ कर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की टीम में शामिल है। जो मानवता भलाई के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है व सेवा के कार्यों से जुड़े रहते है। इस अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों को भी पढ़ाई में मन लगाने व अपने ज्ञान को बढ़ाने के भी गुर सिखाए व कुशल मंच संचालन सौरव ने किया।