नगर परिषद हाउस बैठक में मनोनीत पार्षद जगदीश नायक और भारती सचदेवा को शपथ दिलवाई गई। सचिव गोविंद ने दोनों को शपथ दिलवाई। सरकार की तरफ से करीब चार माह पहले नगर परिषद में जगदीश नायक, भारती सचदेवा और सीताराम सोनी को पार्षद पद पर मनोनीत किया था। लेकिन सीताराम सोनी की मौत होने के कारण बुधवार को जगदीश नायक और भारती सचदेवा को शपथ दिलवाई गई। इससे पहले सीताराम सोनी के निधन को लेकर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। शपथ लेकर पहले तीन बार कार्यक्रम तय हुए थे लेकिन बार-बार रद्द हो गए थे लेकिन बुधवार को ये कार्यक्रम सिरे चढ़ पाया।