रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति निकेतन हरिद्वार के तत्वावधान में किया गया। गायत्री परिवार के सदस्य तान सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ वीरवार सुबह सवा 7 बजे शुरू हुआ, इस यज्ञ का उद्देश्य घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ-साथ पर्यावरण शुद्धि और देश-समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की गई। तान सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित इस पावन यज्ञ में शामिल होकर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया।