फतेहाबाद में पिछले तीन माह से एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण आज कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर रोष जताया, कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिस कारण उन्होंने काफी आर्थिक परेशानी हो रही है। संघ के प्रधान विपिन शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में बच्चों के दाखिले को लेकर वेतन में मिलने के कारण काफी दिक्कत आ रही हैं, स्वास्थ्य विभाग में करीब 80 प्रतिशत काम एनएचएम के कर्मचारी करते हैं लेकिन उन्हें वेतन के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।