फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: देशद्रोह के आरोप में मुश्ताक अहमद को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पुलिस ने पासपोर्ट किया जब्त

देशद्रोह के मामले में आरोपी मुश्ताक अहमद का चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को जुडिशल मजिस्ट्रेट जोगिंदर जांगड़ा की अदालत में पेश किया गया जहां से मुश्ताक अहमद को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब 6 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुश्ताक अहमद को दोबारा से कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में बताया की रिमांड के दौरान मुश्ताक अहमद का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। मुश्ताक अहमद के मलेरकोटला स्थित बैंक खाते की डिटेल भी निकलवाई गई है। पुलिस ने कोर्ट के सामने मुश्ताक अहमद को पेश किया व खुद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की जिसके बाद न्यायाधीश जोगेंद्र जांगड़ा के द्वारा मुश्ताक अहमद को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है। मुश्ताक अहमद पर आरोप था कि उसके द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से पाकिस्तान परस्त पोस्ट शेयर की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की एडिट वीडियो अपनी फेसबुक आईडी पर डाली गई जिसके बाद मुश्ताक अहमद पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें