शहर के रेलवे स्टेशन कार आज शाम के समय रायपुर से अंदोरा जाने वाली मेमू रेलगाड़ी के ठहराव कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा से कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा नहीं आएंगी क्योंकि उन्हें रेलवे विभाग द्वारा इस कार्यक्रम की सूचना देरी से दी गई है। अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों के चलते सांसद टोहाना में शनिवार रात करीबन दस बजे रेल ठहराव कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाने नहीं आ पाएगी। यह जानकारी सांसद कुमारी शैलजा ने अपने एक्स हैंडल से दी है। अब इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ही रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे जिसके बाद टोहाना की जनता रेलगाड़ी के माध्यम से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ तक का सफर तय कर पाएगी।