टोहाना के डांगरा रोड स्थित नए बाईपास पर एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई जिसके बाद कार चालक ने गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पास से निकल रहे लोगों ने दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस आग के चलते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार शहर के आजाद नगर निवासी विक्रमजीत के नाम से यह गाड़ी है जिसका बेटा गगनदीप अपनी गाड़ी से जा रहा था, जब उसकी गाड़ी बाईपास पर चढ़ी तो अचानक से बदबू आने शुरू हो गई जब वह बाहर निकला तो कार के बोनेट से आग की लपटे उठनी शुरू हो गई। राहगीर प्रताप ने बताया कि 22 वर्षीय गगनदीप अपनी केविड गाड़ी से किसी कार्य के लिए जा रहा था तभी अचानक तेज गर्मी के चलते गाड़ी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही गगनदीप ने गाड़ी से कूद गया वरना कोई भी हादसा हो सकता था।