फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बाढ़ आपदा से निपटने हेतु हुई मॉक ड्रिल

जिला फतेहाबाद में संभावित बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां मॉक एक्सरसाइज करवाई गई। लघुसचिवालय के पहले खंड में मॉक ड्रिल हुई। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। डीसी डॉ.विवेक भारती और एसपी निकित्ता खट्टर ने व्यवस्था को जांचा। नोडल अधिकारी अनुराग ढालिया ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान भारी बारिश के कारण लघु सचिवालय में बाढ़ का पानी घुसने तथा भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया। इस स्थिति में लोगों के मलबे में दबने और घायल होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें