अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राज्य कमेटी हरियाणा के आह्वान पर खेत मजदूर यूनियन जिला कमेटी फतेहाबाद के नेतृत्व में जिले भर के विभिन्न गांवो के मजदूर जिला सचिवालय पर धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त महोदय के माध्यम से आपके नाम ज्ञापन प्रेषित करते हुए निम्नलिखित मांग पत्र प्रस्तुत करते हैं। उम्मीद है लेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। आप खेत मजदूरों, दिहाड़ीदारों, मनरेगा मजदूरों एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं बारे प्रस्तुत मांग पत्र पर संज्ञान ग्रामीण क्षेत्र में जीवनदायिनी साबित हुई मनरेगा योजना के तहत कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 200 दिन और मजदूरी दर बढ़ाकर 700 रुपए प्रति दिन की जाए। मनरेगा के प्रावधानों को गंभीरता से लागू किया जाए। मनरेगा में आनॅलाइन हाजिरी बंद की जाए। साइट पर मस्टररोल में हाजिरी सुनिश्चित हो। मनरेगा कार्य साइट 5 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 10% अतिरिक्त मजदूरी भुगतान की गारंटी बनी रहे। हरियाणा में मनरेगा के तहत कलक्टर रेट मजदूरी भुगतान सुनिश्चित हो। मनरेगा दुर्घटना पर उचित मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों की मनमानी कार्य-प्रणाली एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। भारी वर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण/आंकलन करवाते हुए नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत प्रभाव से ज़रुरत मंदों को आर्थिक अनुदान/ग्रांट जारी किया जाए। बाढ़ एवं गंदे पानी से लबालब भरी हुई दलित व गरीब बस्तियों और अन्य इलाकों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। 3 पी डी एस के तहत खाद्य आपूर्ति सप्लाई में मिलने वाले सरसों के तेल की 150% (ढाई गुणा) बढ़ाई गई कीमत वापिस ली जाए। पी डी एस के तहत डिपो (सरकारी कंट्रोल रेट की दुकान) पर अनाज, तेल चीनी के अलावा दाल, साबुन, मसाले, स्टेशनरी आदि सहित जरुरी सामान मिलना चाहिए।