शहर के वार्ड नंबर 23 स्थित इंदिरा कॉलोनी में रविवार देर रात छिन्दा थिंद दूध डेयरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पास में पेट्रोल की खाली बोतलें भी मिली हैं, जिससे स्थानीय लोगों ने अज्ञात लोगों पर इसे जानबूझकर आग लगाने की साजिश बताया है। दुकानदार ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान को बंद करके गया था तभी किसी ने दुकान में आग लगने की सूचना दी जब आया तो देखा कि आग लपटे उठ रही थी। आस पास के लोगों ने मिलकर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा दमकल विभाग को सूचित किया। इस आग से उसकी दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया जिसमें उसके हजारों की कीमत के दो बड़े फ्रिज, किराने का सामान, मेज, फिटिंग जल गईं है। निर्मल सिंह ने बताया कि उसका भाई दूध की दुकान करता हैं और उसी में किराने का सामान रखा हुआ था। रात्रि करीबन 12 बजे दुकान में आग लगी है जिससे यह नुकसान हुआ है। उसने बताया कि यहां पेट्रोल की बोतले भी मिली है जिससे आग लगाए जाने की आशंका है।