सर्व कर्मचारी संघ की बैठक नगर परिषद स्थित परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण कुमार ने की व संचालन विनोद सिल्ला ने किया। प्रधान कृष्ण ने कहा कि बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि इस हड़ताल में जिले के कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इन मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा 19 जनवरी को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा 12 फरवरी की हड़ताल का नोटिस भी जाएगा।