फतेहाबाद के पुरानी सब्जी मंडी के सामने शेटरिंग की दुकान में भयंकर आग लग गई। सुबह करीब 7 बजे लगी लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया गया है। मौके पर तीन गाड़ियां पहुंची हुई है लेकिन अभी तक पूरी तरह से काबू नही पाया जा सका है। ओम शेटरिंग स्टोर के संचालक जयप्रकाश ने बताया कि सुबह 7 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो आग लगी हुई थी। दमकल विभाग को सूचना दी गई, देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। दुकान में लकड़ी, बांस का सामान होने के कारण आग लगातार भड़क रही है।