फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के कुलां में श्मशान भूमि में मानव सेवा समिति ने लगाए फलदार और छायादार पौधे

मानव सेवा समिति धारसूल की ओर से रविवार को धारसूल कलां स्थित श्मशान भूमि में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। समिति सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ श्मशान भूमि को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है। समिति सदस्यों ने बताया कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और कम होते हरित क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। लगाए गए पौधों की देखभाल और नियमित रूप से पानी देने की जिम्मेदारी भी समिति के सदस्य निभाएंगे। उन्होंने लोगों से भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। समिति सदस्यों ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में ही मदद नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्मशान भूमि में पौधों के बड़े होने से यहां आने वाले लोगों को छाया मिलेगी और परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह, सतवीर नैन, नानू राम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें