महाराष्ट्र में हुए चुनावों के नतीजे शनिवार की घोषित हुए।जिसमें एनडीए को प्रचण्ड बहुमत मिला है। इसी खुशी में शनिवार को फतेहाबाद के जवाहर चौक पर जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी मनाई। इस अवसर पर स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए महाराष्ट्र की जनता जनार्धन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता से जनता बहुत खुश है। महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन रही है। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। जनता ने भाजपा की कार्यकुशलता पर विश्वास की मुहर लगाई है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जोड़ा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।