फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे दिन भी लंबी लाइनें, पुलिस की मौजूदगी में हो रही सप्लाई

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब आम जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात किया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या झगड़े की स्थिति पैदा न हो। पुलिस की मौजूदगी में ही पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मी लाइन में लगे लोगों को व्यवस्थित करते नजर आए। पेट्रोल पंप संचालक शंटी मोंगा का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के चलते लोगों में अनावश्यक घबराहट फैल गई है। इसी कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है। वाहन चालकों का कहना है कि भविष्य में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी या आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते वे पहले ही टैंक फुल करवा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे अफवाहों का परिणाम भी बता रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें