फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में धान की गीली बोरियों का उठान जारी, किसानों की फसलों की नहीं खरीद

जिले में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से अनाज मंडियों में रखी धान की फसल सड़कर अंकुरित होने लगी है। बारिश के बाद धान की कटाई प्रभावित हुई है। इससे अनाज मंडियों में धान की आवक बंद हो गई है। किसानों की 6 महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। फिलहाल किसान मंडी में ही रखकर धान की फसल सुखाने में लगे हैं। वहीं मंडी में भीगी धान की बोरियों का उठान जारी है। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ा करीब 12 हजार मीट्रिक टन धान दो बार हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आ चुका है। पहली बार भीगने के बाद किसान और आढ़ती जैसे-तैसे फसल को सुखाने की कोशिश कर ही रहे थे कि दोबारा हुई तेज बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं गीली फसल की बिक्री नहीं होने से परेशान किसान अनाज मंडी के खरीदारों का इंतजार करने को मजबूर है। नमी की मात्रा अत्यधिक बढ़ने से धान की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें