फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में प्रजापति समुदाय के 1475 परिवारों को भूमि प्रमाण-पत्र वितरित, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बोले- सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध

हरियाणा सरकार द्वारा प्रजापति समुदाय के पात्र परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए आरक्षित भूमि के प्रमाण-पत्र वितरित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीपीआरसी हॉल, फतेहाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रमः आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की जस्नतों को समझते हुए ठोस निर्णय ले रही है। प्रजापति जाति के वे लोग जिनके पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि नहीं थी, अब पंचायत भूमि से पांच एकड़ तक भूमि का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा पंजाब ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) नियमावली, 1964 के नियम 3(4) के अंतर्गत दी गई है, जिससे इस पारंपरिक कला को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक के 87, भट्ट ब्लॉक के 542, नागपुर ब्लॉक के 9 और भूना ब्लॉक के 837 सहित कुल 1475 परिवारों को भूमि के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए, वहीं फतेहाबाद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने मौके पर 17 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें