फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, दो घंटे बाद निकाला गया शव

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बहबलपुर के पास रविवार शाम को कच्चे तेल से भरा टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर में चालक को मौके पर बाहर निकाल लिया गया लेकिन परिचालक को बाहर निकालने में दो घंटे का समय लग गया। टैंकर के केबिन को क्रेन की मदद से तोड़ा गया और उसमें सवार दूसरे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल चालक की पहचान मथुरा निवासी करतार सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान मथुरा निवासी मोनू शर्मा बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें