फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भट्टू पंचायत समिति की चेयरपर्सन ज्योति की कुर्सी गई, पूर्व विधायक के खिलाफत पड़ी महंगी

भट्टू पंचायत समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूणा की आखिरकार कुर्सी चली गई है। पूर्व विधायक दुड़ाराम की खिलाफत करना महंगा पड़ गया। चेयरपर्सन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय में मीटिंग हुई। मीटिंग में कुल 21 में से 18 सदस्य पहुंचे। इस दौरान वोटिंग करवाई गई। इन सभी ने ज्योति लूणा के खिलाफ वोट दिया। एडीसी से मिले थे 17 सदस्य ज्योति लूणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर 13 जनवरी को पंचायत समिति भट्ट के कुल 21 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने एकजुट होकर एडीसी अनुराग ढालिया से मुलाकात की थी। इन सदस्यों ने चेयरपर्सन ज्योति लूणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जल्द बैठक बुलाने की मांग रखी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें