फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में ई-दिशा केंद्र का जूनियर प्रोग्रामर गिरफ्तार।

संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रतिया में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-दिशा केंद्र के जूनियर प्रोग्रामर एवं हेड जोगिंदर कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, संधू ट्रैक्टर एजेंसी के अकाउंटेंट जगदीश कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर जूनियर प्रोग्रामर एवं हेडजोगिंदर कुमार द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर मनमोहन के नेतृत्व में एसीबी की एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जोगिंदर कुमार को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया इस पूरी ट्रैप कार्रवाई के दौरान डीएफएससी कुशल पाल बूरा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी जूनियर प्रोग्रामर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें