फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से पानी के मुद्दे को लेकर फतेहाबाद में इनेलों ने किया प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन देने पर अड़े

पंजाब के द्वारा हरियाणा का पानी रोकने के मुद्दे को लेकर मंगलवार को इनेलो के द्वारा फतेहाबाद में प्रदर्शन किया गया। जिसकी अगुवाई इनेलों की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने की। इनेलो के कार्यकर्ता शहर की जाट धर्मशाला में एकत्र हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर फतेहाबाद की डीसी मांग पत्र लेने के लिए लघु सचिवालय में मौजूद नहीं थी। जिसको लेकर सुनैना चौटाला भड़क गई। उन्होंने कहा कि जब तक डीसी मनदीप कौर ज्ञापन लेने के लिए नहीं आएंगी। तब तक इनेलो की ओर से प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा। करीब आधे घंटे तक सुनैना चौटाला डीसी मनदीप कौर का इंतजार करती रही। फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर के द्वारा सुनैना चौटाला को फोन किया गया व बताया गया कि उन्हें इनेलो के प्रदर्शन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। इसी के चलते वह बाहर हैं। डीसी के रिक्वेस्ट करने पर सुनैना चौटाला मान गई और एडीसी को मांग पत्र सौंपने की बात पर हामी भर दी। इसके बाद इनेलों की ओर से एडीसी अनुराग ढालिया को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंप दिया गया। मीडिया से बातचीत में सुनैना चौटाला ने कहा कि पानी पर हरियाणा का हक है। लेकिन पंजाब के द्वारा पानी को रोक दिया गया है। इसलिए इनेलों सड़कों पर उतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने लाशे बिछाने को लेकर एक बयान दिया है। जो कि उन्हें शोभा नहीं देता। इसलिए वह केंद्र सरकार से आग्रह करती हैं कि पंजाब में मान सरकार को बर्खास्त किया जाए। सुनैना चौटाला ने कहा कि जिला स्तर इनेलो लगातार प्रदर्शन कर रही है। अगर फिर भी हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं मिलता तो इनेलो लगातार आंदोलन करती रहेगी। मटका फोड़ प्रदर्शन भी जगह-जगह पर किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें