फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में लाल छज्जू राम पहाड़िया मेमोरियल ट्रस्ट व सहारा रेस्क्यू टीम ने जरूरतमंद बच्चों को जूते व कपड़े वितरित

बढ़ती ठंड और कड़ाके की सर्दी के बीच गरीब व मेहनतकश परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लाल छज्जू राम पहाड़िया मेमोरियल ट्रस्ट व सहारा रेस्क्यू टीम की ओर से जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को नए जूते व गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस सेवा अभियान के तहत दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चों को अच्छे व नए शूज़ के साथ-साथ गर्म कपड़े दिए गए, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। वितरण के दौरान बच्चों व उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। सहारा रेस्क्यू टीम ने बताया कि टीम के प्रधान नवजोत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में यह मानवीय सेवा कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें तो किसी तरह पूरी कर लेता है, लेकिन बच्चों की आवश्यकताओं और शौकों को पूरा करना उनके लिए कठिन होता है। ऐसे में समाज का दायित्व बनता है कि जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आगे आए। जूते व कपड़े वितरण में आयरन कक्कड़, हरमन, पराग ने भी सक्रिय सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि सहारा रेस्क्यू टीम पिछले छह वर्षों से लाल छज्जू राम पहाड़िया मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंदों को कपड़े, जूते-चप्पल, स्वेटर और कंबल वितरित करने का कार्य निरंतर कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें