बिजली निगम द्वारा लंबे समय से बिजली का बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यह जानकारी निगम के एसडीओ संजय सिंगला ने दी। सिंगला ने बताया कि निगम द्वारा दस हजार से अधिक अमाउंट के उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए निगम के चार जेई नवीन, सुशील, राजेश, सतपाल और सतीश के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि शहरी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले टोटल शहरी कंस्यूमर 1618 उपभोक्ता है जिनकी तरफ 4 करोड़ 58 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभाग में लघु सचिवालय, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, रेलवे विभाग, वेयर हाउस पर बीज का बिल बकाया है।