फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कुमारी सैलजा ने सुनी कार्यकर्ताओं की पीड़ा, बोलीं- सरकार के पास विधायकों को देने के लिए ग्रांट तक नहीं

सिरसा लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा शुक्रवार को डांगरा रोड स्थित किसान विश्रामगृह पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलजिंदर सिंह व युवा जिला अध्यक्ष संजय ठरवा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में शैलजा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विधायकों को देने के लिए ग्रांट तक का बजट नहीं है। इससे विकास कार्य ठप हैं और आमजन परेशान है। बिजली-पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। बैंकों से पैसा नहीं निकल रहा। किसानों को खाद-बीज के लिए समय पर रुपया नहीं मिल पा रहा, जिससे बुआई प्रभावित हो रही है। भाजपा नेताओं के साइकिल चलाने पर तंज कसते हुए शैलजा बोलीं कि पेट्रोल-डीजल बचाने का मीडिया में दिखावा करने से काम नहीं चलेगा। अगर वाकई चिंता है तो इसे जीवन में पूरी तरह अपनाएं, तभी फायदा होगा। सरकार एक तरफ लोगों को सोना न खरीदने की नसीहत दे रही है, जबकि हकीकत यह है कि लोगों के पास पैसा ही नहीं बचा। तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन पर उन्होंने कहा कि वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को देखकर पार्टी ने फैसला लिया है, ताकि प्रदेश को स्थायी सरकार मिल सके। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शब्द पर पूछे जाने पर शैलजा ने कहा कि यह शब्द कहां से आया, इस पर वे टिप्पणी नहीं करेंगी क्योंकि ज्यूडिशियरी पर टिप्पणी नहीं कर सकतीं। लेकिन यह मौजूदा समय में युवाओं, मजदूर और किसानों का भाजपा सरकार के प्रति रोष दर्शाता है। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही। जो लोग सरकार से परेशान हैं, वे गुस्से में सरकार को कॉकरोच समझकर भड़ास निकाल रहे हैं। शैलजा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दे उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें