रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में एबीवीपी इकाई ने निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जिसमें कैम्पस के छात्र छात्रा को स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में प्राचार्य वीरेंद्र पाल सिंह, अध्यापक हिमांशु मेहता, अशोक ढाका सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की। कैंप में लेबोरेट्री की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए ब्लड टेस्ट, एचबी टेस्ट सहित कई स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क किए। कैंप में आए छात्र, छात्रा ने एबीवीपी की ओर से किए गए इस स्वास्थ्य सेवा प्रयास को सराहनीय बताया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के साहस व सेवा की भावना से प्रेरित होकर ऐसे जनहित कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।