फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, सीएम को ट्वीट कर समाधान की उठाई मांग

टोहाना के वार्ड दस में अपने किसी कार्य से जा रहे बुजुर्ग पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान वार्ड के पार्षद और पूर्व नगर परिषद के उप प्रधान रामकुमार सैनी ने सीएम को ट्वीट करके संबंधित विभाग से हल करवाने की गुहार लगाई है ताकि दोबारा ऐसी वारदात न हो। घायल अतर सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे वह घर से सैर के लिए जा रहा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। घायल को कई टांके भी आए। इस बारे में पार्षद रामकुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने बताया कि वार्ड के मेहता वाली गली, प्राचीन हनुमान मंदिर गली, सेंट मेरी स्कूल वाली गली और हरपाल चौंक पर इन आवारा कुत्तों के झुंड देखे जा सकते है। जिससे बच्चों को कभी भी हमला कर देते है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 10 एरिया में 4 स्कूल है। आवारा कुत्तों से रेबीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति और भी बदतर हो सकती है। नगर निगम को इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि शहरवासियों को इस आतंक से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें