एसीएस एवं हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चेयरमैन विनीत गर्ग ने वीरवार को रतिया अनाज मंडी का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध हरियाणा सरकार की ओर से किए गए हैं। उन्होंने जिला में निरीक्षण के दौरान रबी फसल खरीद के दौरान व्यवस्थापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश खरीद एजेंसी को दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की फसल का भुगतान निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए। साथ ही फसल उठान भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी के निरीक्षण के दौरान किसानों, आढ़तियों व अन्य संबंधित हितधारकों से बातचीत कर मंडी में खरीद प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान एसीएस विनीत गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फसल खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए हर स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। सरकार हर वर्ष की तरह इस बार भी किसानों के लिए हर संभव सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है और खरीद प्रणाली पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान चेयरमैन राज कुमार मेहता ने अधिकारियों के समक्ष मंडी के गेट ऊंचे करने, सफाई व शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने ,सड़को में सुधार करने सहित अन्य समस्याओं को उठाया जिस पर अधिकारियों ने जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया डीएमईओ राहुल कुंडू ने बताया कि मंडी में गेहूं लाने पर किसानों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर मार्केट कमेटी द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं बिजली, पानी व हर तरह की व्यवस्था की हुई है और किसानों के ठहरने के लिए किसान रेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है इस अवसर पर एसडीएम एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, डीएमईओ राहुल कुंडू, चेयरमैन राज कुमार मेहता ,सचिव राजकुमार,पूर्व प्रधान राकेश कंबोज,सुरेश झांब सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। फ