फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सर्दियों में नाक-कान और गले के रोगी बढ़े, नाक से खून आने की बढ़ रही समस्या

बढ़ती सर्दी का असर नाक-कान और गले पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। नाक में से ब्लीडिंग आने की समस्या को लेकर रोजाना ओपीडी में मरीज आ रहे है। इसके अलावा एलर्जी के कारण नाक से पानी आने, जुकाम और खांसी के कारण गले से रेशा आने के मरीज उपचार के लिए ओपीडी में आ रहे है। अस्पताल में रोजाना 100 से 120 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण और ठंड के कारण दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है, ऐसे में मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और ठंड से बचाव के कपड़े पहनें। विशेषज्ञ डॉ.जयप्रकाश का कहना है कि सर्दियों में शुष्क हवा, इनडोर हीटिंग और संक्रमण के कारण नाक-कान-गले के मरीजों में वृद्धि हुई है, जिसमें नाक से खून आने की समस्या प्रमुख है। शुष्क मौसम के कारण नाक की झिल्लियां सूख जाती हैं, जिससे रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं। सर्दियों और गर्मियों में ये समस्या रहती है। घर के अंदर की गर्म हवा और बाहर की ठंड हवा का मिश्रण नाक की झिल्लियों को सुखा देता है, जिससे पपड़ी बनती है और खुजलाने या फूंकने से रक्तस्राव होता है। संक्रमण में वृद्धि: ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, साइनस और श्वसन संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं, जो नाक की परत को कमजोर करते हैं। नाक में उंगली डालना, बहुत तेज़ ज़ोर से नाक साफ़ करना, या चोट लगना भी खून आने का कारण हो सकता है। ठंड से बचाव रखें : डॉ.जयप्रकाश ठंड लगातार बढ़ रही है और प्रदूषण भी ऐसे में संक्रमण का ज्यादा खतरा बढ़ रहा है। अगर घर से बाहर निकल रहे है तो मास्क जरूर लगाएं। इसके अलावा ठंड से बचाव के गर्म कपड़े डालें। डॉक्टर की सलाह से ही दवाई लें। - डॉ.जयप्रकाश, ईएनटी, नागरिक अस्पताल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें