पंचायती राज दिवस के अवसर पर वीरवार को फतेहाबाद में 38 गांव के अंदर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास किए गए। पंचायती राज दिवस पर पंचकूला में प्रदेश सरकार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। उनके द्वारा ही पूरे प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं की उद्घाटन और शीलान्यास किए गए। फतेहाबाद के 38 गांव में अमृतसरोवर, गांव की व्यायामशाला, योगशाला, कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए पंचायती राज के जेई अजय कुमार ने बताया कि कई परियोजनाओं के उद्धघाटन और शिलान्यास किए गए है।