फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में एसपी सिद्धांत जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

फतेहाबाद में गणतंत्र दिवस 2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। फाइनल रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड कमांडर डीएसपी संजय बिश्रोई के नेतृत्व में हुई परेड का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागी टुकडिय़ों की तैयारियों, अनुशासन और समन्वय का जायजा लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया भी मौजूद रहे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन व कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने लघु सचिवालय के समीप शहीदी स्मारक पर अमर वीर जवानों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नगराधीश गौरव गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें