फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बजरंग दास गर्ग बोले- हरियाणा की मंडियों में अगर जल्द नहीं हुआ उठान तो करेंगे आंदोलन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय प्रधान बजरंग दास गर्ग वीरवार को फतेहाबाद की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचे इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि पूरे हरियाणा में गेहूं की खरीद चल रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार किसानों से लेकर आढ़ती तक परेशान हो रहे हैं। सरकार अनाज मंडियां बर्बाद करने पर तुली हुई है। अफीम-चिट्टा तो बिक जाएगा, लेकिन किसान को गेहूं बेचने के लिए अंगूठा लगाना पड़ेगा। किसान को अपना दाना बेचने के लिए अंगूठा लगाना पड़ेगा। ऐसे नियमों ने किसानों को दुविधा में डाल दिया है। मंडियों में ढेरियां लगी पड़ी है। सड़कें जाम हो चुकी हैं। ट्रैक्टरों की लाइनें लग रही है। उठान भी बेहद धीमा है। उठान नहीं होने के कारण किसानों को समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से खरीद और भुगतान नहीं किया तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें