नगर परिषद द्वारा खरीदी गई हाईड्रोलिक सीढ़ी के एक बार फिर से विवादों में आ गई है। बुधवार को हंस मार्केट में टावर के बिजली कनेक्शन करते समय हाईड्रोलिक सीढ़ी बीच में से टूट गई और कर्मचारी सन्नी घायल हो गया। कर्मचारियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। सीढ़ी को वापस अब नगर परिषद कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया गया है। सीढ़ी की गुणवता पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए है। हालांकि अधिकारियो का कहना है कि सीढ़ी को वापस लौटाया जाएगा। नगर परिषद में पिछले माह ही दो साल बाद सीढ़ी आई थी। खड़ी सीढ़ी के चार दिन बाद ही टायर टूट गए थे। करीब दो साल पहले नगर परिषद ने शहर में लाइटों की मरम्मत को लेकर सीढ़ी खरीदी थी। लेकिन सात दिन में ही सीढ़ी के टायर टूट गए थे और गुणवता को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद नगर परिषद ने एजेंसी को सीढ़ी वापस लौटा दी थी। अब पिछले माह ही एजेंसी ने दोबारा से सीढ़ी तैयार करके नगर परिषद को सौंपी थी। सीढ़ी की लंबाई कम होने और टायर खराब होने के चलते एजेंसी को वापस लौटाई गई। एजेंसी ने पांच फीट ऊंचाई बढ़ाकर सीढ़ी दोबारा दी थी। लेकिन अब दोबारा से टूटने के कारण गुणवता पर सवाल उठ रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि 60 किलो वजन भी सीढ़ी नहीं उठा पाई है।