सुपर-100 योजना में प्रवेश को लेकर बुधवार को जिले में आठ केंद्रों पर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की परीक्षा ली। परीक्षा में 1633 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 593 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिले में 2226 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अब पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से कुरूक्षेत्र में दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए केंद्रों पर सख्ती रही। जांच के बाद ही केंद्र में एंट्री दी गई। केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। विभाग की तरफ से खंड स्तर पर केंद्र बनाए गए थे।