फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में होटल में संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

डांगरा रोड स्थित दोस्त होटल में देर रात्रि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते अलसुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय साहब सिंह के तौर पर हुई है जो गांव सनियाना का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। जानकारी अनुसार गांव सानियाना निवासी 28 वर्षीय साहब सिंह अध्यापन का कार्य करता था और उक्त दोस्त होटल ने पार्टनर भी था। रात्रि के समय वह होटल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था जब वह सुबह नहीं उठा तो उसे देखने के लिए गए तो वह मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जांच को आगे बढ़ाया। डीएसपी ने बताया कि मृतक देर रात्रि कमरे में सोया हुआ था, उसने उल्टी भी की है। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत लग रहा है, जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें